फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में छात्रों ने क फ्रूट पार्टी, खूब उठाया आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। आईसीएसई पैटर्न पर आधारित सेंट सोल्जर इलीट स्कूल, मोती बाग, लद्देवाली में समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से पांचवीं क्लास के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य रूप से उपस्थित हुईं। समर कैंप में छात्रों ने समर के रंग-बिरंगे कपडे़, चश्मे पहनकर भाग लिया। छात्रों के लिए डांस, योग, विभिन्न गेम्स, क्ले मॉडलिंग, मास्क पार्टी करवाई गई व ज्ञान बढ़ोतरी के लिए प्लेनेट वर्ल्ड व सी-एक्वेरियम तैयार किए गए। कैंप में गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा फल खाने, फलों के फायदे के बारे में बताने के लिए तरबूज, नारियल, आम, केले, अंगूरों की फ्रूट पार्टी की गई। वाइस चेयरपर्सन चोपड़ा ने छात्रों को गर्मी में फल खाने व खेलों का जीवन में महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें