संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से सेंट सोल्जर कॉलेज में साइबर लॉ में पीजी डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा है यह डिप्लोमा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से मान्यता प्राप्त है। यह कोर्स पूरा करने पर छात्र गवर्नमेंट सेक्टर, नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छा वेतन पा सकते हैं। आज के समय में टेक्नोलॉजी बहुत एडवांस हो चुकी है और साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है जिसे रोकने के लिए सरकार व कंपनी साइबर एक्सपर्ट्स रखती हैं। वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि इस कोर्स के लिए छात्रों का भारी प्रतिक्रिया मिल रही है। मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा ने कहा कि छात्रों के लिए स्कालरशिप व फ्री बस सर्विस उपलब्ध है।