फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जिलास्तरीय लूटपाट गिरोह के छह सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। पुलिस ने किले वाला रोड स्थित जंगल में बैठे लूटपाट की योजना बना रहे जिलास्तरीय लूटपाट गिरोह के छह सदस्यओं को गिरफ्तार किया है। तलाशी दौरान इनके पास से दो तलवारें, दो कापें और दो बेसवाल बरामद हुए हैं। थाना सिटी पुलिस ने वीरवार उक्त गिरोह के छह सदस्यओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी (डी) रणधीर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रहे थी कि मुखबिर ने इत्तलाह दी कि क्षेत्र में जिलास्तरीय लूटपाट गिरोह सक्रिय है। इस समय किले वाला रोड स्थित जंगल में बैठे किसी लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर वहां से आरोपी नीरजी वासी बस्ती शेखां वाली, सुरजीत सिंह वासी भाने वाला, साहिल वासी मल्लू वालिया वाला, सन्नी वासी बस्ती सुनवां, करणजीत सिंह वासी हाके वाला व दारा वासी गोल बाग को काबू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें