फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट : ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पावरकॉम के तीन जेई समेत छह कर्मचारी किए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन जेई, 2 लाइनमैनों व एक एसएसए को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए कर्मचारियों में फरीदकोट जिले की सादिक सब डवीजन में कार्यरत दो जेई व एक लाइनमैन शामिल हैं।
विज्ञापन

पावरकॉम के प्रवक्ता ने बताया कि बठिंडा प्रवर्तन दस्ते की एक टीम ने सादिक सब डिवीजन के अंतर्गत आते गांव घुदुवाला में दबिश दी थी। इस दौरान सरपंच हरनीत सिंह व एक अन्य गुरमीत सिंह की छह मोटरें पकड़ीं, जिन्हें अवैध ढंग से चलाया जा रहा था। इन अवैध मोटरें चलाने के आरोप में दोनों पर तीन लाख 89 हजार 181 जुर्माना लगाया गया और साथ ही दोनों के खिलाफ बिजली चोरी का केस भी दर्ज करवाया गया।
विभागीय जांच के आधार पर बिजली चोरी की उक्त मामले को रोकने में विफल रहने पर पावरकॉम की सादिक सब डवीजन के जेई लवप्रीत सिंह, जेई बलविंदर सिंह व लाइनमैन शिंदर सिंह को निलंबित कर दिया। इसके अलावा सब डवीजन बुढ़लाडा के लाइनमैन लखवीर सिंह और 66 केवीए सब स्टेशन भादसा (भीखी) के एसएसए त्रिलोचन सिंह को ड्यूटी के दौरान शराबी हालत में पाए जाने के चलते निलंबित किया गया है। एक अन्य मामले में बाघापुराना की सब डिवीजन बिलासपुर के एईई राजबिंदर सिंह को भी ड्यूटी के प्रति लापरवाही दिखाने के चलते निलंबित किया गया। जन्माष्टमी वाले दिन उनके क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित हुई थी और सप्लाई बहाल करने के संबंध में बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने भी दखल दिया था। इसके बावजूद उक्त अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें