सेहत विभाग के पास रविवार को आई रिपोर्ट में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग के डॉक्टर समेत छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दो मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार के अनुसार डॉक्टर के अलावा कनाडा से लौटा फरीदकोट का युवक, कोटकपूरा की बुजुर्ग महिला व जैतो का एक युवक संक्रमित मिला है। इसके अलावा तरनतारन व मुक्तसर में फरीदकोट के गांव मुमारा व बरगाड़ी के 1-1 व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब कुल मरीज 199 हो गए हैं, जिनमें से 151 ठीक हो चुके हैं, जबकि 48 अभी एक्टिव है।