फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद बुजुर्ग महिला के पास पहुंचे सिख संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। थाना तिब्बड़ के अधीन आते गांव गांव कोठे में एक महिला की ओर अपनी सास के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सिख संगठनों के सदस्य पीड़िता से मिलने पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग महिला से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि उक्त महिला रोजाना शराब पीकर घर में झगड़ा करती है। सिख संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि फिर से बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की गई तो उसके खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। बुजुर्ग महिला के पोते चढ़तवीर सिंह ने बताया कि उसकी मां हरजीत कौर अकसर उसकी दादी के साथ लड़ाई झगड़ा करती है। उसकी मां शराब पीने की भी आदी है। गत रविवार को भी उसकी मां दादी को गालियां निकाल रही थी। इस दौरान दादी ने इसका वीडियो बना लिया था। बुजुर्ग महिला गुरबचन कौर ने बताया कि उसकी बहू अकसर ही उनके साथ गलत व्यवहार करती है। वह संपत्ति अपने नाम करने के लिए कहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें