जालंधर रेलवे स्टेशन से छपरा (बिहार) के लिए चली प्रवासियों वाली श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना कर
- फोटो : JALANDHAR
जालंधर रेलवे स्टेशन से करीब 2400 प्रवासियों को लेकर दो श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनें सोमवार को छपरा (बिहार) और आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुईं। इन पर राज्य सरकार ने 6.78 लाख रुपये और 6.42 लाख रुपये खर्च किये। सोमवार को 18वीं श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन छपरा के लिए सुबह 8 बजे और 19वीं श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 11 बजे आजमगढ़ के लिए रवाना हुई। राज्य सरकार उन प्रवासियों को जो अपने राज्यों में जाना चाहते हैं, उनको निशुल्क भेज रही हैं। पंजाब रोडवेज की बसों से सभी प्रवासियों को पहले शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया। डिप्टी कमिश्नर वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि प्रवासियों को ट्रेनों में चढ़ाने के लिए पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। ट्रेन में बैठने से पहले सामाजिक दूरी और साथ ही प्रत्येक व्यक्ति की मेडिकल स्क्रीनिंग का भी विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने बताया कि जिन प्रवासियों ने पंजाब सरकार के पोर्टल पर रजिस्टर्ड करवाया है, केवल वे ही इन रेलगाड़ियों में जा सकते हैं।