फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में आरोपी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढलाडा। इरादा कत्ल के मामले में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर असलहा बरामद करने के दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। डीएसपी बुढलाडा मंजीत सिंह ने तीन आरोपियों परमजीत सिंह, मंगलजीत सिंह मंगा, भगवान सिंह भाणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जो पुलिस रिमांड पर थे। वीरवार को निशानदेही के लिए सतीके से फूलवाला ड्रेन के रास्ते पर गांव गोविंदपुरा के पास पुलिस जब परमजीत सिंह को मौके पर लेकर पहुंची तो वहां 32 बोर की पिस्तौल बरामद करने के दौरान परमजीत सिंह ने भागने के इरादे से उसी पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में परमजीत सिंह के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे बुढलाडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर पहले ही कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें