फरीदकोट। केंद्र सरकार के खेती कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर धरने में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके तहत अकाली दल के जिला प्रधान व पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ ,हलका इंचार्ज सूबा सिंह बादल व एसजीपीसी सदस्य शेर सिंह मंडवाला की अगुवाई में अकाली नेताओं ने जैतो के गांव रामेआना के मरहूम किसान मेजर सिंह खालसा की पत्नी गुरमीत कौर, बेटे सतनाम सिंह व गुरप्रीत सिंह फौजी को एसजीपीसी की तरफ से एक लाख रुपये का चेक सौंपा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसानों के धरने में मेजर सिंह खालसा भीगए थे। ठंड लगने से बीमार होने पर वह गांव लौट आए थे। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मौके पर मक्खन सिंह बाबा, मिट्ठू सिंह सरां, जसकरण सिंह गिल, चमकौर सिंह, जसविंदर सिंह, परमजीत सिंह, अमरीक सिंह, सिकंदर सिंह गिल, निर्मल सिंह ,तेजा सिंह, पूर्ण सिंह गिल, गुरजंट सिंह, प्रेमजीत सिंह औलख, अमना सिंह गिल, सुखजिंदर सिंह धालीवाल, कुलदीप सिंह, बलविंदर सिंह रामेआना हाजिर रहे।