फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर बढ़ी पंजाब पुलिस की सतर्कता, पठानकोट के सीमावर्ती गांवों में सर्च ऑपरेशन

Thu, 16 Jul 2020 06:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे गांव ताश में लोगों को सतर्क करते एसएचओ प्रीतम सिंह व उनकी टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट में भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। थाना नरोट जैमल सिंह और बमियाल पुलिस चौकी की पुलिस ने रावी और उज्ज नदी के किनारे अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बसे गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान गांव अखवाड़ा, पहाड़ीपुर, ताश में पुरानी इमारतों, नदी किनारे सुनसान जगह पर छानबीन की गई।

विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में करीब 6 घंटे चले सर्च ऑपरेशन में सीमावर्ती गांवों और सुनसान जगहों का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। इस दौरान पुलिस ने सीमावर्ती गांवों के लोगों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में पुलिस को सूचित करने को कहा। सर्च ऑपरेशन में पुलिस को कुछ नहीं मिला।

बता दें कि यह इलाका रावी और उज्ज नदी के किनारे है। पाकिस्तान की सीमा से सटा होने के चलते बरसात के दिनों में नदी के रास्ते असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की आशंका रहती है। थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने कहा कि लोगों से अपील है कि बाहरी व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें