फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: 30,466 बेटिकट यात्रियों से वसूले 2.50 करोड़ रुपये

Tue, 03 Nov 2026 05:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। रेल अधिकारियों ने अक्तूबर माह में 30,466 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा है। इनसे 2.50 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई टिकट चेकिंग अभियान के दौरान की गई। इसका उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना और वैध टिकटधारियों को सुरक्षित व आरामदायक सफर उपलब्ध कराना है। अक्तूबर में स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले 169 यात्रियों पर भी कार्रवाई हुई। इनसे 65 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेगा। रेलवे की प्राथमिकता है कि बिना टिकट यात्रा करने वालों से वैध टिकटधारियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें