फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: विदेश गए रिश्तेदार की आवाज में फोन कर एक लाख रुपये की ठगी

Tue, 15 Sep 2026 11:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। रूकना बोदला निवासी सुखदेव सिंह से विदेश गए रिश्तेदार की आवाज में फोन कर एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।
सुखदेव को विदेशी नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उसका रिश्तेदार बताया जिसे सुखदेव ने अपने साले का बेटा समझा। आरोपी ने कहा कि वह उसके खाते में पांच लाख 43 हजार रुपये भेज रहा है। उसने बीमार दोस्त की मां को पंजाब में कुछ रकम देने को कहा। आरोपी ने वॉट्सएप पर रकम भेजने की रसीद भी भेज दी। सुखदेव ने विश्वास कर उसके बताए बैंक खाते में एक लाख रुपये भेज दिए। बाद में सुखदेव ने अपना खाता जांचा तो कोई रकम जमा नहीं हुई थी। रिश्तेदार से संपर्क करने पर उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें