पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर मीरथल अड्डे के पास कैंटर की चपेट में आकर पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम लाल निवासी मीरथल रेलवे कालोनी के रूप में हुई है। थाना नंगल भूर की पुलिस ने कैंटर कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है। घटना बुधवार सुबह की है। मीरथल रेलवे कालोनी का रहने वाला पुरुषोत्तम पैदल ही किसी काम से मीरथल अड्डे से गुजर रहा था। सड़क क्रास करते वक्त कैंटर ने पुरुषोत्तम को चपेट में ले लिया। हादसे में पुरुषोत्तम लाल की मौके पर मौत हो गई। दुकानदारों व राहगीरों ने कैंटर को चालक को पकड़ लिया और नंगलभूर पुलिस को सूचित किया। नंगलभूर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान पर कैंटर चालक हरियाणा निवासी सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।