संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। फ्रंट अगेंसट एनपीएस इन रेलवे, इंडियन रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन व नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांसदों के घर घंटी बजाओ पेंशन पाओ अभियान 1 से 30 अगस्त 2023 तक पूरे देश में जारी है। इसके तहत देश के सभी माननीय सदस्य पार्लिमेंट तथा राज्यसभा सदस्यों को उनके निवास स्थान पर जाकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा जा रहा है। अभियान को आगे बढ़ाते हुए फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अमरीक सिंह व इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वजीत सिंह के नेतृत्व में आरसीएफ इंप्लाइज यूनियन, नार्दन रेलवे एंप्लाइज यूनियन तथा फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे की तरफ से पंजाब के माननीय सांसदों को ज्ञापन सौंपे गए।
फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा एनएमओपीएस के संयुक्त सचिव अमरीक सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाली को लेकर सांसदों के घर घंटी बजाओ पेंशन पाओ अभियान की शुरूआत की गई है, जिसके चलते फगवाड़ा में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री, भारत सरकार सोम प्रकाश, आम आदमी पार्टी के जालंधर से लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकु, राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल, फिरोजपुर से मेंबर पार्लिमेंट सरदार सुखबीर सिंह बादल, खड़ूर साहिब से मेंबर पार्लिमेंट सरदार जसवीर सिंह गिल, अमृतसर से मेंबर पार्लिमेंट गुरजीत सिंह औजला व बठिंडा से श्रीमती हरसिमरत कौर बादल को ज्ञापन सौंपा गया।
अभियान में अमृतसर, जालंधर, फिरोजपुर, बठिंडा इत्यादि से अप-डाउन करने वाले साथियों एवं फिरोजपुर डिवीजन, नार्दन रेलवे के साथियों का सहयोग अतुलनीय रहा। आरसीएफ से तरलोचन सिंह, अरविंद कुमार शाह, तलविंदर सिंह, बलजिंदर पाल, जगदीप सिंह, अवतार सिंह गुरविंदर सिंह, यादविंदर सिंह, सतनाम सिंह, साकेत यादव, बरजिंदर सिंह, दर्शन सिंह टैगोर, सुभाष कुमार, विपिन कुमार, गुरमेल सिंह, प्रजापति जी व हमारे बहुत ही सीनियर साथी मंजीत सिंह बाजवा, सुखविंदर सुखी, गुरचरण सिंह व जालंधर से योगेश कुमार, संजीव कुमार, गुरदेव सिंह, बलजिंदर पाल, डीके सिंह तथा कमल भगत ने भाग लिया।