फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा का रास्ता रोक मारे थप्पड़, 2 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। एक नाबालिग छात्रा को रास्ते में रोक कर छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में थाना 2 पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान ढांगू पीर निवासी मोहित और दिलजीत के तौर पर हुई है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह प्लस वन की छात्रा है। शनिवार को वह छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान उक्त दोनों आरोपी बाइक पर उसका पीछा करते हुए आए और रास्ता रोक लिया। उक्त लोग उसे बाइक पर बैठने को कहने लगे। जब उसने मना किया तो मोहित ने उसे थप्पड़ मार दिए और दातर मारने की कोशिश की। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह उसे बचाया।
विज्ञापन

इसके बाद उक्त आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए बाइक पर फरार हो गए। छात्रा ने बताया कि उक्त युवक पहले भी उसका पीछा करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें