पंजाब में कई जिलों में झमाझम बरसात से माैसम सुहाना हो गया है। जालंधर में सुबह से आसमान में बादल छा गए और हवा चलने लगी। इसके बाद आई तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई। वहीं लुधियाना में बरसात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।