फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंजाब सरकार किसानों का पूर्ण कर्ज माफ करे: दीवान अमित अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा ने कहा कि संसद में तीनों खेती कानून रद्द होने के पश्चात पंजाब सरकार को अपने वादे के मुताबिक अब किसानों का पूर्ण कर्ज माफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून संसद में रद्द करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो अपना वादा पूरा कर दिया, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक हफ्ते का किसानों को समय देकर अभी तक खामोश बैठे हैं। चन्नी सरकार पूर्ण कर्ज माफी के वादे को कैप्टन सरकार की नाकामी बता कर किसानों को धोखा दे रही है। पूर्ण कर्ज माफी नहीं करने से 1600 के ऊपर किसान आत्महत्या कर चुके हैं और इन पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी व किसी प्रकार का मुआवजा भी अभी तक पंजाब सरकार ने नहीं दिया है। भाजपा प्रवक्ता ने पंजाब सरकार से मांग की है कि आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को शीघ्र एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें