फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का अंतिम संस्कार आज, कंधे के ऑपरेशन के दौरान पड़ा था दाैरा

Fri, 10 Oct 2025 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

शाकाहारी रहकर बॉडी बिल्डिंग में नाम कमाने के कारण वरिंदर काफी चर्चित रहे। जालधंर के रहने वाले घुम्मण ने हिंदी व कई पंजाबी फिल्मों में काम किया। 2019 में सिद्धार्थ की फिल्म मरजावां, सलमान खान की आगामी फिल्म टाईगर-3 में भी घुम्मण नजर आएंगे।
विज्ञापन
सलमान खान के साथ वरिंदर घुम्मण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का कार्डियक अरेस्ट की वजह से वीरवार को निधन हो गया था। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  
विज्ञापन


अमृतसर फोर्टिस में कंधे के ऑपरेशन के दौरान उन्हें दौरा पड़ा था। शाकाहारी रहकर बॉडी बिल्डिंग में नाम कमाने के कारण वरिंदर काफी चर्चित रहे। जालधंर के रहने वाले घुम्मण ने हिंदी व कई पंजाबी फिल्मों में काम किया। 2019 में सिद्धार्थ की फिल्म मरजावां, सलमान खान की आगामी फिल्म टाईगर-3 में भी घुम्मण नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने पंजाबी फिल्म कबड्डी वंस अगेन में भी अदाकारी की थी। वरिंदर ने मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह पहले ऐसे भारतीय बॉडीबिल्डर थे जिन्हें आईएफबीबी प्रो कार्ड मिला। 2011 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया ग्रां प्रिक्स में सफलता मिली। उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी लड़ीं और भारतीय टीम का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें