फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में 14 दिन से डटे प्रदर्शनकारी

विज्ञापन
शाहपुरकंडी में बांध प्रशासन के चीफ इंजीनियर दफ्तर के बाहर डटे प्रदर्शनकारी। - फोटो : PATHANKOT
विज्ञापन
पठानकोट। कड़ाके की ठंड के बावजूद बैराज विस्थापित संघर्ष कमेटी जैनी-जुगियाल का धरना 14 दिन से जारी है। प्रदर्शनकारी बांध परियोजना के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर डटे हैं। संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष दयाल सिंह ने कहा कि चाहे जो भी परेशानी आए, उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि धरने में ठंड के कारण किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन और सरकार होगी। प्रशासन से बार-बार अपील करने के बावजूद भी उनकी कोई सुनवाई न होने के कारण उनको मजबूर होकर धरने का रास्ता अपनाना पड़ा है। इस मौके पर शर्म सिंह, अश्विनी कुमार कुलविदर सिंह,गुरजंट सिंह, कुलदीप सिंह, ओंकार सिंह, बसंन सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें