फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर नगर निगम टीम का विरोध, नारेबाजी

Mon, 14 Mar 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : file
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षद देसराज जस्सल के अवैध निर्माण को गिराने गई नगर निगम की टीम को बिना कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा। निर्माण गिराने गई निगम टीम का लोगों ने जमकर विरोध किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने सीपीएस एवं विधायक केडी भंडारी के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षद जस्सल ने दफ्तर के ऊपर वाले फ्लोर को नया बनाया है। निगम के मुुताबिक इसका नक्शा पास नहीं है। पार्षद के अवैध निर्माण को गिराने के लिए बिल्डिंग विभाग के अधिकारी पहुंच गए, मगर वार्ड नंबर एक के कांग्रेस पार्षद देसराज जस्सल खुद ही बिल्डिंग के आगे खड़े हो गए।

उनके समर्थन में लोग इकट्ठे होकर निगम टीम का विरोध करने लगे। जस्सल ने कहा कि शहर में हर जगह पर बड़ी इमारतें अवैध तौर पर बन रही हैं, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम का बिल्डिंग विभाग कभी इन इमारतों को तोड़ने नहीं गया। जस्सल ने कहा कि निगम पहले शहर की बनी सभी अवैध इमारतों को गिराए, फिर उनकी बिल्डिंग को तोड़ा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सियासी रंजिश के कारण उनकी बिल्डिंग को निशाना बनाया गया है। पार्षद के समर्थन में आए प्रदर्शनकारियों ने सीपीएस भंडारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों के आगे निगम टीम की चलती न देखकर बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें