स्त्री जागृति मंच की ओर से निर्भया रेप केस के दोषी को रिहा किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
इसके विरोध में मंच ने कंपनी बाग पर केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने इकट्ठा होकर इस फैसले पर नाराजगी जताई।
इस दौरान जसवीर जस्सी, अमनदीप कौर, मीनू ने कहा कि निर्भया रेप केस के दोषी को रिहा कर सरकार औरतों की आजादी के लिए एक बड़ा खतरा पैदा कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को रिहा किया गया है, वह ऐसा अपराधी है जिसके कारण निर्भया गंभीर रूप से घायल होने की वजह से दम तोड़ गई थी।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस दोषी को रिहा न कर उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।