फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनियों में भरा सीवरेज का पानी, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती पीर दाद रोड के पास बसी कालोनियों में सोमवार को भी सीवरेज से जलभराव के हालात रहे। कमल विहार, अनूप नगर, पन्नू विहार, राजन नगर की गलियों में सीवरेज का पानी भरने से लोग भड़क गए। मोहल्ला निवासियों ने नगर निगम और क्षेत्र पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि खाली पड़े प्लॉटों ने छोटे-छोटे तालाबों का रूप धारण कर लिया है। बावजूद इसके नगर निगम और पार्षद ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि अगर सीवरेज सिस्टम का कोई हल न निकाला तो, नगर निगम का घेराव करेंगे और पार्षद के घर पर भी धरना देंगे। बता दें कि बस्ती पीर दाद रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता कम होने के कारण सीवरेज बैक मार रहा है और कई कॉलोनियों की सड़कें सीवरेज के पानी में डूब गई हैं। मेन रोड भी सीवरेज के पानी से भरी थी, लेकिन पिछले दिनों सीवरेज का पानी डायवर्ट किया गया था। इस मेन रोड की समस्या से छुटकारा मिला ही था कि अब कॉलोनियों में मुश्किल खड़ी हो गई है। इस मामले को लेकर विधायक रिंकू ने तत्कालीन निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा को फटकार भी लगाई थी और कहा था कि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह वरियाणा डंप पर किसी को कूड़ा नहीं फेंकने देंगे। इसके बाद निगम कमिश्नर का तबादला हो गया और रिंकू भी अपनी चेतावनी को भूल गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें