हैदराबाद यूनिवर्सिटी के दलित विद्यार्थी की ओर से खुदकुशी करने के मामले में कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किए इस प्रदर्शन में रजिंदर बेरी ने कहा कि दलित बच्चों पर दिन प्रतिदिन अत्याचार बढ़ता जा रहा है।
एक ओर तो सरकार दलित वोट हासिल करने के लिए यात्राएं करा स्पेशल ट्रेनें चला रही हैं, वहीं हैदराबाद मामले में सरकार ध्यान नहीं दे रही।