पावरकॉम के एक जेई ने मंगलवार सुबह बाकी कर्मियों के आने से पहले कार्यालय के बरामदे में फंदा लगाकर जान दे दी।
पावरकॉम के जेई हरजिंदर सिंह (53) पुत्र सरवण सिंह निवासी भाम (चब्बेवाल) नंगल, बघौरा, मक्खनगढ़ और भाम फीडर पर बतौर जेई तैनात थे। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे वह अपने पुराने कार्यालय पहुंचे। वहां सिर्फ बिजली के मीटर ही रखे होते हैं। जब तक कोई दूसरा कर्मी आता उन्होंने बरामदे में लगे पंखे से घर से साथ लाए नीले रंग के कपड़े से फंदा लगा लिया। साथ काम करने वाले लोगों के आने पर घटना का पता चला। तुरंत उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। उन्होंने आगे थाना पुलिस माहिलपुर को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पत्नी इंद्रजीत कौर के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।