फरीदकोट। जिला पुलिस के टेक्निकल सेल ने पिछले समय के दौरान गुम हुए 78 मोबाइल फोन ट्रेस करके मालिकों को सौंप दिया। सोमवार को मिनी सचिवालय में आयोजित समागम के दौरान एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने यह मोबाइल फोन सौंपे। एसएसपी ने बताया कि साल 2019-20 के दौरान जिला पुलिस के पास करीब 350 मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिन्हें सुलझाने के लिए टेक्निकल सेल गठित किया गया। साइबर सेल की मदद से 136 फोनों को ट्रेस किया और इनमें से 78 फोन रिकवर करके मालिकों को दिए गए।