जालंधर। जालंधर में सोमवार को पुलिस ने दो हुक्का बार पर दबिश देकर मैनेजर समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ अलग अलग थाना में मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी जांच जसकरण तेजा के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसकी बिनाह पर धरपकड़ की गई। डीसीपी ने बताया कि थाना छह की पुलिस टीम ने जार्ज ईश पब में दबिश दी, जहां से पुलिस ने चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान विनय संधू निवासी गढ़ा, प्रिंस निवासी संसारपुर, रविंदर निवासी यूपी के रूप में हुई। महिला पुलिस की सब इंस्पेक्टर मंजू बाला की टीम ने वहां से 4 हुक्के बरामद किए हैं। वहीं थाना सात की सब इंस्पेक्टर संदीप कौर ने फिरंगी रेस्तरां में दबिश देकर वहां के मैनेजर रितेश सहगल को गिरफ्तार कर लिया। वहां से भी चार हुक्का बरामद किए गए हैं। संवाद