फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कमिश्नर की मौजूदगी में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश

Sat, 31 Oct 2026 04:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करों की सूची तैयार कर ठिकानों की ली गई तलाशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बस्ती बावा खेल के राजनगर इलाके में एक विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशा तस्करी में कथित रूप से संलिप्त लोगों की सूची बनाई। उनके ठिकानों पर दबिश देकर जांच-पड़ताल की गई। अभियान में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, एडीसीपी माधवी शर्मा और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि संदिग्ध तस्करों की सूची तैयार कर दबिश शुरू कर दी गई है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करी पर अंकुश लगाना और शहर को नशामुक्त बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें