संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पुलिस ने हेरोइन व नशीली गोलियों संग पांच आरोपियों को काबू किया है। इनके पास से 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
फिरोजपुर सिटी पुलिस अमृतसरी गेट फिरोजपुर शहर निवासी खुशहाल सिंह को 30 ग्राम हेरोइन, दूसरे मामले में थाना ममदोट पुलिस ने ममदोट कस्बा निवासी सुनील को 10 ग्राम हेरोइन, तीसरे मामले में थाना मक्खू पुलिस ने मक्खू शहर निवासी गुरप्रीत सिंह को 100 ग्राम हेरोइन, चौथे मामले में थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने गुरुहरसहाए निवासी गौरव को 210 प्रतिबंधित नशे की गोलियों व पांचवें मामले में भी थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने राय उताड़ निवासी महिंदर सिंह को 315 प्रतिबंधित नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।