फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पीओ स्टाफ पुलिस ने किया वांछित भगोड़े को गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीओ स्टाफ पुलिस ने किया वांछित भगोड़े को गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। लगभग पिछले 9 माह से पीओ स्टाफ की पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे वांछित भगोड़े को पीओ स्टाफ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंटू कुमार पुत्र रंजीत सिंह वासी कबीर बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस बारे में पीओ स्टाफ के प्रभारी सुजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 21 मार्च 2021 को थाना 3 में मुकदमा नंबर 56 आईपीसी धारा 188, 51 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें अदालत ने आरोपी पिंटू को 16 नवंबर 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था। इसके बाद पुलिस पिंटू की तलाश कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिंटू अपने घर आया हुआ है। पीओ स्टाफ की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब पिंटू को घर में दबिश दी तो इस दौरान पिंटू घर में मौजूद था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें