फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सैर करने निकली युवती को पिटबुल ने काटा, अस्पताल में भर्ती

Mon, 27 Nov 2023 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलबाग नगर की घटना, युवती के चेहरे को भी नोचने की कोशिश की, हाथ में हुए घाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। प्रदेश में पिटबुल डॉग पर बैन लगा होने के बावजूद कुछ लोगों ने इसे घर पर पाल रखा है। सोमवार सुबह जालंधर के दिलबाग नगर एक्सटेंशन निकट ग्रोवर काॅलोनी थाना बस्ती बावा खेल से सामने आया है, जहां पालतू पिटबुल डॉग ने एक युवती पर हमला कर उसके चेहरे को नोचने की कोशिश की और युवती के शरीर पर अपनी नुकीले दांतों से करीब 10 घाव कर दिए हैं। घायल युवती की पहचान 25 वर्षीय नेहा पुत्री ईश्वर के रूप में हुई है। नेहा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता की बड़ी बहन सुमन ने बताया कि नेहा सुबह के करीब 6 बजे सैर करने घर से बाहर गई थी और इलाके में रहने वाले व्यक्ति जिसने पिटबुल डॉग पाल रखा है, उसके घर का दरवाजा खुला होने के चलते उसका डॉग भागता बाहर आया और नेहा पर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी बाजुओं और शरीर के कई हिस्सों में अपने नुकीले दांतों से कई घाव कर किए। शोर शराबा मचाने पर लोग जमा हुए और लोगों ने पिटबुल डॉग को किसी तरह से भगाया। हालांकि पहले ही यह पिटबुल कई लोगों पर हमला कर चुका है। अस्पताल में नेहा के साथ पहुंची उसकी बड़ी बहन सुमन के दिल में खौफ था और उसने बताया कि करीब 6 महीने पहले भी वह घर के बाहर सैर कर रही थी। इसी दौरान उक्त पड़ौसी के पिटबुल डॉग ने उसे नोच लिया था। उक्त पिटबुल डॉग के चेहरे पर ही हमला करने वाला था कि किसी तरीके उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने इसकी शिकायत थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें