फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर में कंगना रणौत के खिलाफ याचिका दायर, ट्वीट कर किसानों को कहा था आंतकवादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर (गिद्दड़बाहा)। स्थानीय सेशन कोर्ट में सेशन जज मनदीप सिंह की अदालत में एक किसान ने अदाकारा कंगना रणौत के खिलाफ याचिका दायर कर केस दर्ज करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार किसानों के आंदोलन के खिलाफ ट्वीट करने के मामले में मुक्तसर के सेशन जज मनदीप सिंह की अदालत में किसान हरसिमरत सिंह ने एडवोकेट कुलजिंदर सिंह संधू व स्नेहप्रीत सिंह मान के जरिये याचिका दायर कर कंगना रणौत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। एडवोकेट कुलजिंदर सिंह संधू ने कहा कि 3 फरवरी को कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर किसानों के शांतिमय आंदोलन पर ट्वीट कर उन्हें आतंकवादी कहा, जिससे किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस याचिका के जरिये कंगना के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पंजाब में कंगना के खिलाफ बुजुर्ग महिला महिंदर कौर ने मानहानि का केस दायर किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें