फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख ठगी के आरोप में व्यक्ति नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर कोर्ट में डाटा स्कैनिंग का काम दिलवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी के आरोप में थाना दो की पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान ढांगू रोड निवासी विशाल के तौर पर हुई है। गुरदासपुर के गांव पुरेवाल राइयां निवासी हरवीश कुमार ने पुलिस को बताया कि विशाल ने गुरदासपुर कोर्ट में डाटा स्कैनिंग करने का काम दिलवाने की बात कही थी। इसके एवज में उसने पांच लाख रुपये लिए थे। हालांकि बाद में न तो उसने काम दिलवाया और न ही पैसे वापस किए। हरवीश की शिकायत के बाद डीएसपी (डी) ने मामले की जांच की और आरोपी विशाल पर मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें