फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: लोग बोले- वन कटान, अवैध खनन, क्रशर माफिया की मनमानी सहन नहीं करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़शंकर। बीत क्षेत्र के गांव टिब्बियां में लोग बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी (क्षेत्र बीत) और कंडी संघर्ष कमेटी की सयुंक्त बैठक बलबीर चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें कामरेड महा सिंह रोड़ी और कामरेड कुलभूषण कुमार महिंदवानी ने कंडी और बीत क्षेत्र की समस्याओं से सभी को अवगत करवाया। कामरेड महा सिंह रोड़ी ने कहा वनों की कटाई, अवैध खनन, क्रैशर माफिया की मनमानी चलने नहीं दी जाएगी। उन्होने कहा कि आवारा पशुओं व जंगली जानवरों से किसानों की फसलों को बचाने के लिए सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए। बिभिन्न नेताओं ने कहा कि कंडी नहर को नियमों मुताबिक चालू करवाने के लिए 19 जनवरी को गांव पोजेवाल अड्डा सरां में एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने ने 19 जनवरी के सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने की अपील की।इस बैठक में कामरेड रामजी दास चौहान रतनपुर, कामरेड अच्छर सिंह टोरोवाल, हरमेश लाल धीमान बीनेवाल, राम शाह बीटन, हरदयाल, देवी चंद, गुरबचन सिंह, राकेश कुमार, करण सिंह, बलराम सिंह डंगोरी, दविंदर राणा महिंदवानी और साथी गरीबदास बीटन मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो : लोग बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी (क्षेत्र बीत) और कंडी संघर्ष कमेटी की सयुंक्त बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें