राशन के लिए बिना सोशल डिस्टेंस घंटों खड़े रहे लोग। विभाग की लापरवाही के कारण झेली परेशानी। कोरोन?
- फोटो : HOSHIARPUR
गढ़शंकर में टेलीफोन एक्सचेंज के पास आंगनबाड़ी केंद्र में गेहूं बांटने के नाम सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। लोगों को नौ बजे बुलाकर संबंधित अधिकारी ढाई घंटे देरी से पहुंचे। फूड सप्लाई विभाग गेहूं वितरण में लोगों को तीन तीन घंटे एकत्रित कर बैठाकर लोगों को संकट में डाल रहा है। विभाग के अधिकारी सरकार व प्रशासन के प्रयत्नों को भी तहस नहस करने में जुटे है। राशन कार्ड धारकों को गेहूं देने का समय नौ बजे देकर साढ़े ग्यारह बजे के बाद लोगों को गेहूं वितरित करना शुरू किया। इस दौरान लोग लाइन लगाकर सटकर खड़े रहे। गेहूं वितरण करने में सहायता करने पहुंचे राजेश कुमार ने कहा कि हमने और डिपो होल्डर ने किसी को भी नौ बजे का समय नहीं दिया था। हमने तो दस बजे का समय दिया था। उधर फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने मोबाइल पर बार बार संपर्क करने के बावजूद काल अटेंड नहीं की। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष व ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने कहा कि फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह जानबूझ कर लोगों को जोखिम में धकेल रहे हैं। गेहूं वितरण व राशन कार्ड बनाने व काटने की उच्चस्तरीय जांच करवानी चाहिए।