संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। एसटीएफ, बीएसएफ व सेना ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान आसमान में मंडरा रहा पाकिस्तानी ड्रोन को हेरोइन की खेप संग जमीन पर गिराया। ड्रोन संग संतरी रंग का बैग था, इसमें हेरोइन की खेप थी, बैग खोलकर देखा तो तीन किलो दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। हेरोइन किस व्यक्ति ने मंगवाई है, इस संबंधी जांच की जा रही है। यह घटना हुसैनीवाला बाॅर्डर से सटे सीमांत गांव हजारा सिंह वाला में घटी है।
उधर, एसटीएफ के डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी ड्रोन हेरोइन की खेप सीमांत गांव हजारा सिंह वाला में आसमान से फेंकेगा। एसटीएफ ने बीएसएफ व सेना की मदद ली और संयुक्त ऑपरेशन चलाकर ड्रोन को हेरोइन संग जमीन पर गिराया। ड्रोन संग एक संतरी रंग का बैग था, इसमें तीन किलो दो सौ ग्राम हेरोइन की खेप थी। राजबीर ने कहा कि सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन अपने पास रख लिया है और हेरोइन उनके हवाले कर दी है। ड्रोन को लैब में भेजकर जांच की जाएगी।
फोटो संख्या24एफजेडआर02ओ बी - फिरोजपुर के सीमांत गांव हजारा सिंह वाला में हेरोइन संग पाकिस्तानी ड्रोन।