फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पाकिस्तान ने माना कि मरने वाला आतंकवादी पंजवड़ था, संस्कार करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंंजवड़ को सुरक्षा प्रदान कर रखी थी आईएसआई ने, गनर भी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पाकिस्तान ने मान लिया है कि लाहौर में दो दिन पहले गोलियां लगने से मौत का ग्रास बना परमजीत सिंह पंजवड़ उर्फ मलिक सरदार था। पंजवड़ को आईएसआई ने सुरक्षा भी प्रदान कर रखी थी और उसका गनर घायल हुआ है। पंंजवड़ का अंतिम संस्कार लाहौर के बाबू-साभू श्मशान घाट में हुआ है। जहां गुरुद्वारा शही सिंह सिंघानिया के ग्रंथी रणजीत सिंह फैनी ने संस्कार से पहले अंतिम अरदास की। बताया जा रहा कि ग्रंथी रणजीत सिंह फैनी पहले अंतिम अरदास के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बाद में मुंह ढककर संस्कार में पहुंचे और अरदास की।
अभी तक आईएसआई व पाकिस्तान की हुकूमत यही दावा करती आ रही है कि उनकी धरती पर कोई भी आतंकी नहीं रहता है। भारत सरकार बेवजह आरोप लगाती है लेकिन पंजवड़ के मामले में तस्वीर साफ हो गई है और लहंदे पंजाब की पुलिस ने पाक मीडिया के सामने कबूल किया है कि गोलियों से मरने वाला परमजीत पंजवड़ ही है। लहंदे पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर असद अब्बास ने अधिकारिक बयान में साफ किया कि पंजवड़ के सिर पर गोली लगने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमजीत सिंह पंजवड़ को तीन दिन पहले शनिवार सुबह बाइक पर आए हमलावरों ने गोली मारी थी। परमजीत सिंह लाहौर के जौहर टाउन की सनफ्लावर सोसाइटी में अपने सुरक्षाकर्मी के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहा था, तभी बाइक पर युवक आए और उसे गोलियां मार दी। परमजीत सिंह के सिर्फ सिर पर गोली लगी है और मारने वाले का निशाना पूरी तरह से साफ था। ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर ट्रेंड शूटर थे, जिनका निशाना सटीक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें