फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: भारती मित्तल गेस्ट हाउस में व्यक्ति की हत्या

Sun, 23 Feb 2025 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। छावनी क्षेत्र में बने भारती मित्तल गेस्ट हाउस में चार आरोपी एक व्यक्ति की हत्या कर फरार हो गए। थाना कैंट पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाल कुर्ती (छावनी) निवासी मैथिओ ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह भारती मित्तल गेस्ट हाउस में काम करता है। उसकी ड्यूटी रात को होती है। 21 फरवरी की रात 9.35 बजे बिना नंबर की कार से कुछ यात्री गेस्ट हाउस में आए। उन्हें उसने कमरा नंबर-21 किराए पर दिया था। रात साढ़े 11 बजे अचानक शोर मचा तो उसने कमरे से बाहर निकल कर देखा तो दिल्ली निवासी संदीप सिंह (43) खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। इस दौरान चारों आरोपी कमरा नंबर-21 की सीढ़ियों से घबराए हुए नीचे उतरकर कार में सवार होकर भाग गए। अमृतपाल कौर और उसके साथियों ने कमरा नंबर-21 किराए पर लिया था, जो वारदात के बाद गेस्ट हाउस से भाग गए। मैथिओ ने बताया कि संदीप सिंह को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना कैंट पुलिस ने मैथिओ के बयान पर अमृतपाल कौर निवासी गोबिंद नगर (खाईफेमीकी), गुड्डी निवासी अल्फूके, प्रीतम कुमार निवासी मकान नंबर-149, शैनीपुर (हरियाणा) व विनोद कुमार निवासी हांसी रोड कृष्णा काॅलोनी गली नंबर-3 जिला हिसार (हरियाणा) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें