फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक की हत्या मामले में एक नामजद, 6 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कीड़ी में पूर्व सैनिक की हत्या मामले में थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद, जबकि 5-6 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक गांव ठाकुरपुर निवासी राजिंदर के भाई रजनीश सिंह की शिकायत पर उक्त मामला दर्ज किया है। रजनीश ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उसका भाई किसी दोस्त के साथ ट्राला और ट्रक चालक की लड़ाई में बीच बचाव करने गया था। इस दौरान एक पक्ष ने उसी पर हमला कर दिया और उसका कत्ल कर लाश को 12 फीट गहरे गड्ढे में फेंक दिया। एसपी (डी) प्रभजोत सिंह विर्क, एएसपी आदित्य और थाना प्रभारी प्रीतम लाल ने शाह कॉलोनी निवासी कीमती, उसके बेटे और साले समेत 5-6 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें