जिले में शनिवार को एक और कोरोना संक्रमित मिला है। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को पॉजिटिव मिला मरीज हाजीपुर पीएचसी के तहत गांव बह फत्तों निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति है। शनिवार को संदिग्ध फ्लू जैसे लक्षणों वाले 644 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। 460 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें से 1 सकारात्मक रोगी सामने आया। शुक्रवार को पॉजिटिव पाए गए रोगियों में एक गुरदासपुर का है जिसकी रिपोर्ट गुरदासपुर भेज दी गई है।