जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव काठगढ़ और जैमलवाला लिंक रोड के पास एक कैंटर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गुरदीप सिंह निवासी ढाणी करतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थाना चक्क वैरोके पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के बेटे लवप्रीत सिंह निवासी ढाणी करतार सिंह ने बताया कि पिता गुरदीप सिंह बाइक से कही जा रहे थे। जब वे गांव काठगढ़ के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी सड़क पर गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एएसआई बलकार सिंह के अनुसार आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।