गढ़शंकर। श्री चरणछोह गंगा अमृत कुंड श्री खुरालगढ़ साहिब में धार्मिक समागम के दौरान संत रमेश की अगुवाई में विशाल शोभायात्रा बिलासपुर (हिप्र) से पहुंची। जिसका स्वागत समूह संगत ने पुष्पवर्षा से किया। इस मौके पर गांव जेजवी के सहोता परिवार की ओर से एक किलो चांदी का छत्र श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में अर्पित किया गया। इस मौके पर आल इंडिया आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंद्र हीरा ने कहा कि सहोता परिवार ने एक किलो चांदी का छत्र चढ़ाया है, जो कि बहुत बड़ी सेवा है। जिसके लिए सहोता परिवार के आभारी हैं। गुरु घर कमेटी के अध्यक्ष संत सुरेंद्र दास ने बताया कि 27 मार्च रविवार को संत रमेश प्रधान आल इंडिया आदि धर्म मिशन हिमाचल की अगुवाई में बिलासपुर में सतगुरु रविदास महाराज जी की मूर्ति स्थापना की जाएगी। जिसमें उन्होंने समूह संगत को पहुंचने की अपील की। संवाद
फोटो-21एचएसपी5पी-चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में एक किलोग्राम चांदी का छत्र चढ़ाने जाते श्रद्धालु