फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। स्थानीय पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोगा जिले के गांव मनावा निवासी गुरजंट सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की चार मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद की है। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के इंचार्ज अकलप्रीत सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपी अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके रिश्तेदारों के वाहन चोरी करता है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सर्कुलर रोड स्थित राम बाग से एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 3 और मोटरसाइकिल तथा एक एक्टिवा बरामद की। थाना सिटी फरीदकोट में मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही चोरी और अन्य अपराधों के 8 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने फरीदकोट क्षेत्र से अब तक कितने वाहन चोरी किए हैं।
-
फोटो 15frd2 फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल से वाहन चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस