संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मिल्क प्लांट वेरका ब्रिज पर एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बीच-बचाव करते उसका बेटा जख्मी हो गया। थाना वेरका की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह (37) और जख्मी की पहचान अमृतपाल सिंह (19) निवासी गुरु का खूह तरनतारन के रूप में हुई है। जांच अधिकारी जगतार सिंह ने बताया पुलिस को दी जानकारी में परमजीत कौर ने बताया कि वह अपने पति गुरप्रीत सिंह बेटा अमृतपाल सिंह और बेटी सिमरनप्रीत कौर के साथ एयरपोर्ट रोड पर स्थित एक विवाह रिसोर्ट से प्रोग्राम देखकर कार से वापस तरनतारन जा रहे थे। परमजीत कौर ने बताया कि मेरे पति डिप्रेशन की बीमारी से ग्रस्त थे उनकी दवाई चल रही है। गुरप्रीत सिंह ने दारू पी हुई थी जिसको लेकर उसकी अपने परिवार के साथ थोड़ी तकरार हो गई। गुस्से में आकर गुरप्रीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली अमृतपाल सिंह ने अपने पिता को रोकने की कोशिश की तो एक गोली उसकी दाई बाजू कर लग गई और एक गोली गुरप्रीत सिंह ने अपने आप को मार ली जिसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह को इलाज के लिए निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है।