फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विधायक राणा रोज करेंगे कोरोना मरीजों को वीडियो कॉल, जानेंगे हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जंग में सैनिटाइज के विशेष सिस्टम व वालंटियर्स उतारने के बाद अब विधायक राणा गुरजीत सिंह ने पहलकदमी करते हुए सिविल अस्पताल के कोविड व आईसोलेशन सेंटर में भर्ती मरीजों के लिए नए 20 मोबाइल टैब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपे है। विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कोरोना वायरस मरीजों का मनोबल बढ़ाने व तालमेल करने के मनोरथ से नए मोबाइल टैब वाई फाई सिस्टम से लैस करके दिए हैं। इस दौरान डीसी दीप्ति उप्पल व एसएसपी सतिंदर सिंह ने विधायक राणा गुरजीत सिंह की ओर से की गई पहलकदमी की सराहना करते हुए कहा कि विधायक राणा गुरजीत सिंह समाज कल्याण के क्षेत्र में बड़े स्तर पर अपना योगदान डाल रहे है। उन्होंने बताया कि मोबाइल टैब मरीजों के पास उपलब्ध होने से प्रशासन व मरीजों में बेहतर तालमेल बनेगा। वहीं विधायक राणा ने कहा कि मोबाइल टैब देने का मनोरथ है कि कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों में आत्मविश्वास व मनोबल की मजबूती पैदा हो। जिसके लिए वह प्रतिदिन सुबह 10 से 10:30 बजे तक इस डिवाइस की बदौलत मरीजों से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मरीजों के पास मोबाइल टैब की सुविधा होने से वह मनोरंजन व धार्मिक साहित्य से जुड़ेंगे और उन्हें कोई भी समस्या आएगी तो वह तुरंत उनके प्रशासनिक अधिकारियों के ध्यान में ला सकते हैं। राणा ने कहा कि मरीजों के खाने पीने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल के अलावा शौचालय की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हिदायत जारी की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले विधायक राणा गुरजीत सिंह कोरोना मरीजों की सेवा की इच्छा लेकर आइसोलेशन वार्ड पहुंच गए थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी थी। इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड चेयरमैन अनूप कल्हण, एडीसी विकास एसपी आंगरा, डा. संदीप भोला, नगर काउंसिल के पूर्व उपप्रधान दविंदरपाल सिंह हंसपाल, पूर्व पार्षद नरिंदर सिंह मंसू, कांग्रेस नेता विशाल सोनी, कसाड ग्रुप के एमडी राजीव गुप्ता, कुलदीप शर्मा के अलावा डाक्टर व नर्सिंग स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें