एडेड कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों ने वीरवार को अपने-अपने कॉलेजों के सामने पूरा दिन हड़ताल की।
प्रदेश प्रधान मदन लाल खुल्लर की अध्यक्षता में किए इस प्रदर्शन के दौरान मदन लाल खुल्लर ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. एएस बराड़ के अडियल रवैये की निंदा की।
उन्होंने कहा कि जीएनडीयू के अधीन आते कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों का लीव इनकैशमेंट देने का आर्डिनेंस पास्र होना चाहिए।