फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: लंदन में लापता युवक का तीन दिन से नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर के युवक का लंदन में तीन दिन बाद भी कुछ अता-पता नहीं लग पाया है, जिससे परिवार काफी सदमे में है। युवक की पहचान गुरशमन सिंह भाटिया (23) निवासी मॉडल टाउन के रूप में हुई है। गुरशमन पिछले साल दिसंबर में लंदन गया था। वहां पर लॉफबोरी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट कर रहा था। लापता होने वाले दिन 15 दिसंबर को भी यूनिवर्सिटी पढ़ने गया था और अंतिम समय उसे पूर्व लंदन के कैनरी वार्फ में देखा गया था। वहीं परिवार के निकटवर्ती लोगों के मुताबिक, तीन दिन पहले उसने फोन कर कहा था कि वह घर वापस जा रहा है लेकिन इस समय वह कहां पर है, इसकी जानकारी नहीं है। पिता हरप्रीत सिंह यूके का वीजा लेकर निकल गए हैं और सोमवार रात को उनकी फ्लाइट है। परिवारिक सदस्यों के मुताबिक, गुरशमन सिंह का 15 दिसंबर को जन्मदिन था। पार्टी के बाद उसके पिता हरप्रीत सिंह ने दो बार कॉल कर पूछा कि कहां पर हो तो बेटे ने इतना ही कहा कि आई डॉट नो, इसके बाद फोन काट दिया। गुरशमन सिंह के दादा अरजिंदर सिंह मॉडल टाउन के काफी नामवर व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें