फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने की चाचा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड पर स्थित गांव आदमवाल में जमीन विवाद के चलते अपने चाचा की कथित तौर पर तेजधार हथियार से हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की बहन संदीप कौर ने बताया कि उसका भाई वरिंदर (32) गांव में सब्जी की दुकान पर काम करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और उसका बड़ा भाई पहले ही अपने हिस्से की संपत्ति बेच चुका है। अब वह घर पर अपना हक जता रहा है, जिसके लिए वह काफी समय से उसका भाई वरिंदर के साथ झगड़ा कर रहा था। आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते उनके भाई और भतीजे ने कथित तौर पर वरिंदर की हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर भेज दिया। थाना सदर के एसएचओ सोमनाथ ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भतीजे अमन संधू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें