अबोहर में आग लगने से जलता टैंकर का अगला हिस्सा।
- फोटो : ABOHAR
अबोहर-सीतो रोड स्थित गांव रायपुरा के पास वीरवार दोपहर सरसों के तेल के टैंकर के इंजन में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीडफार्म निवासी टैंकर चालक बलकरण सिंह ने बताया कि वह अपने टैंकर में 21 टन सरसों का तेल भरकर बहादुरगढ़ जा रहा था। जब वह गांव रायपुरा के पास पहुंचा तो अचानक टैंकर के केबिन से धुआं निकलने लगा। उसने टैंकर सड़क किनारे रोककर दमकल विभाग को सूचित किया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक केबिन जलकर राख हो गया। उसने बताया कि बुधवार रात को ही टैंकर में रखी बैटरी फट गई थी। सुबह ही उसने नई बैटरी रखवाई लेकिन इसी दौरान तारें आपस में जुड़ी रह गईं। शॉर्ट सर्किट से केबिन में आग लग गई।