फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मिनी ट्रक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। रायकोट-मालेरकोटला रोड पर सिनेमाघर के पास मोटरसाइकिल और मिनी ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में रायकोट निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान मनदीप सिंह राय (34) के रूप में हुई है। मनदीप सिंह राय अपनी मोटरसाइकिल पर पत्नी सुरजीत कौर के साथ रायकोट से निहाल सिंहवाला स्थित गुरुद्वारा धूरकोट में माथा टेकने जा रहे थे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने बताया कि मिनी ट्रक कबाड़ के सामान से लदा हुआ था और तेज रफ्तार के कारण बेकाबू होकर मोटरसाइकिल से टकराने के बाद दंपती पर पलट गया। मनदीप ट्रक के नीचे दब कर कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप कुमार के अनुसार मोटरसाइकिल और मिनी ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक मनदीप सिंह राय का शव बस्सियां के सरकारी अस्पताल में रखा गया है जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सुरजीत कौर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी है। ट्रक चालक की पहचान हरशदीप सिंह निवासी कच्चा मलक रोड (जगरांव) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें