फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मोबाइल फोन झपटा, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतो (फरीदकोट)। पति से जा रही एक महिला का बाइक सवार तीन नौजवानों ने मोबाइल फोन छीन लिया।थाना जैतो पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव चंदभान निवासी हरफुल सिंह बुगला, अर्जुन सिंह व अर्शदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोहल्ला तेली निवासी शरद सिंह ने बताया कि 29 जनवरी की शाम करीब साढ़े 7 बजे वह अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहा था। रिखी राम वेद प्रकाश के आरे के पास बाइक पर सवार होकर आरोपी उसकी पत्नी के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें